दिल्ली के कई इलाकों में बारिश, पारा लुढ़का

दिल्ली में मॉनसून ने दी दस्‍तक, कई इलाकों में बारिश, पारा लुढ़का

दिल्ली में मॉनसून ने दी दस्‍तक, कई इलाकों में बारिश, पारा लुढ़कानई दिल्ली : राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली और और एनसीआर के क्षेत्रों में शुक्रवार सुबह रुक-रुक बारिश हुई। आज सुबह दिल्‍ली के कई इलाकों में बारिश हुई। इस वर्षा के बाद तापमान में गिरावट आया है।

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्‍ली और एनसीआर में तापमान लुढ़कर 30.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। इस बारिश के बाद बीते कई दिनों की चिलचिलती गर्मी से राजधानीवासियों को राहत मिली है। प्री मॉनसून की इस दस्‍तक के बाद मौसम सुहाना हो गया है। अब यह उम्‍मीद बंधी है कि आज या कल तक मॉनसूनी फुहार दिल्‍ली में शुरू हो जाएगी।

चूंकि मॉनसून ने यूपी में दो दिन पहले दस्‍तक दे दी है। अब लोगों में और बारिश का इंतजार है। आसमान में काले बादल छाए हुए हैँ।वहीं, नोएडा और गाजियाबाद में भी बारिश हुई है। जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से अब कुछ राहत मिली है।

कई दिनों की भीषण गर्मी के बाद शुक्रवार का दिन बारिश की फुहार के साथ दिल्लीवासियों के लिए राहत लेकर आया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अभी और बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग के अधिकारी के मुताबिक, आसमान में बादल छाए रहेंगे और कुछ इलाकों में गरज के साथ छींटे पड़ने के आसार हैं। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा कि हालांकि, शुक्रवार की सुबह दिल्ली में 1.1 मिलीमीटर से भी कम बारिश हुई लेकिन दिन के चढ़ने के साथ और बारिश होने की उम्मीद है। आमतौर पर दिल्ली में मानसून हर साल 29 जून तक पहुंच जाता है लेकिन इस साल इसमें देरी हो रही है। अधिकारी ने कहा कि मानसून पूर्व फुहार दिल्ली में शुरू हो चुका है लेकिन मानसून की असली बारिश इस सप्ताह के अंत में ही पड़ने की उम्मीद है। शुक्रवार सुबह न्यूनतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस मापा गया वहीं आद्रता 67 प्रतिशत रही।

गुरुवार को अधिकतम तापमान औसत से पांच डिग्री ज्यादा 41.1 डिग्री सेल्सियस रहा और न्यूनतम 2 डिग्री ज्यादा 29.5 डिग्री सेल्सियस था।

गौर हो कि दिल्ली में गुरुवार को भी बारिश नहीं हुई। इस बीच दिल्लीवासी गर्मी से झुलसते रहे। बारिश शुक्रवार को होने की संभावना जताई गई थी। गुरुवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 41.1 डिग्री रहा। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को बारिश हो सकती है और यह दिन अपेक्षाकृत कम गर्म रह सकता है।

दिल्ली में आमतौर पर 29 जून को मानसून पहुंच जाता है, जिसमें इस वर्ष देरी हो चुकी है। भारी गर्मी के कारण स्कूलों में अवकाश को नौ जुलाई तक बढ़ा दिया गया है।

First Published: Friday, July 6, 2012, 13:08

comments powered by Disqus