दिल्ली में हल्की बौछारों से फिर लौटी ठंड

दिल्ली में हल्की बौछारों से फिर लौटी ठंड

नई दिल्ली : कुछ दिनों तक खुशनुमा मौसम रहने के बाद राजधानी में आज हल्की बौछारों और सर्द हवाओं के चलते ठंड फिर लौट गयी। आज का न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस और कल के न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले अधिक है।

दिल्ली शहर व आसपास के इलाकों में आज हल्की बौछारें पड़ीं। गुरुवार का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार का अधिकतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक था। (एजेंसी)

First Published: Thursday, January 17, 2013, 23:53

comments powered by Disqus