Last Updated: Tuesday, September 10, 2013, 11:21
नई दिल्ली : एक महिला और उसकी बहू को दिल्ली पुलिस ने आज गिरफ्तार किया। दिल्ली पुलिस ने दावा किया कि ‘सास-बहू’ घरों में नौकरानी के रूप में काम करने के बहाने वहां लूट को अंजाम देती थीं।
पुलिस के मुताबिक बिहार की रहने वाली सुंदरी (45) और सीमा उर्फ शोभा देवी (25) को बिहार के ही भागलपुर जिले से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उनसे दो लाख रूपए मूल्य से ज्यादा के गहने बरामद किए हैं।
रेणु मल्होत्रा नाम की एक महिला द्वारा पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद ये दोनों नौ जून से पुलिस की जांच के दायरे में थीं। महिला ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि सीमा और सुंदरी नाम की महिलाएं उसके घर में नौकरानी का काम मांगने आई थीं। जब शिकायतकर्ता शौचालय गई तब ये दोनों ही शयनकक्ष में मौजूद थीं।
पुलिस ने बताया कि जब वह वापस आई तब दोनों महिलाएं वहां से गायब थीं और आलमारी खुली थी और गहनों का डब्बा गायब था जिसमें हीरे और सोने के आभूषण रखे हुए थे। (एजेंसी)
First Published: Tuesday, September 10, 2013, 11:21