Last Updated: Sunday, December 30, 2012, 13:43
ज़ी न्यूज ब्यूरो
नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक नाबालिग लड़की से चलती बस में फिर छेड़छाड किए जाने का मामला सामने आया है। नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ के इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है और बस के कंडक्टर को गिरफ्तार करने के साथ ड्राइवर को भी हिरासत में लिया गया है।
जानकारी के अनुसार, दिल्ली के क्लस्टर बस में एक नाबालिग लड़की से बस के कंडक्टर ने छेड़छाड़ की है। पुलिस के अनुसार, यह घटना तानसेन मार्ग पर मंडी हाउस के पास की है। इस जगह पर बस में सवार नाबालिग लड़की से बस कंडेक्टर ने छेड़छाड़ की। बताया जा रहा है कि कंडक्टर ने शराब के नशे में धुत था। इस मामले में बाराखंबा थाने में केस दर्ज किया गया है।
पुलिस ने बताया कि बस कंडक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है और इस मामले में सभी जरूरी कार्रवाई जारी है।
First Published: Sunday, December 30, 2012, 11:58