Molestation - Latest News on Molestation | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

जम्मू कश्मीर के मंत्री के खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज

Last Updated: Friday, February 7, 2014, 08:48

जम्मू कश्मीर के मंत्री शबीर अहमद खान के खिलाफ पुलिस ने छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया। एक महिला डॉक्टर ने उनके खिलाफ छेड़छाड़ का प्रयास करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरपीसी की विभिन्न धाराएं लगायी हैं।

बद्रीनाथ मंदिर का मुख्य पुजारी छेड़छाड़ मामले में गिरफ्तार

Last Updated: Tuesday, February 4, 2014, 23:16

उत्तराखंड के प्रख्यात बद्रीनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी केशवन नंबूदरी को गिरफ्तार कर आज 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। केशवन पर आरोप है कि उन्होंने एक स्थानीय होटल में एक गर्भवती महिला को कथित तौर पर बंधक बनाकर रखा और उससे छेड़छाड़ की। पुलिस के मुताबिक, यह घटना कल शाम करीब 4:30 बजे हुई जब 28 साल की महिला उनसे मिलने गयी थी ।

AAP के विधायक धर्मेंद्र कोली पर महिला से छेड़खानी का केस दर्ज, कोली ने छेड़छाड़ के आरोप का किया खंडन

Last Updated: Tuesday, December 10, 2013, 14:34

अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनावों मे 28 सीटें जीतकर न केवल प्रदेश में बल्कि पूरे देश के राजनीति की नई दिशा पेश की। लेकिन इस पार्टी के बेहतरीन छवि पर एक बदनुमा दाग लग सकता है क्योंकि सीमापुरी विधानसभा क्षेत्र से उसके जीते विधायक धर्मेंद्र कोली एक महिला ने छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया है।

मध्‍य प्रदेश: उज्जैन में 35 नर्सिग छात्राओं के साथ छेड़छाड़

Last Updated: Tuesday, October 29, 2013, 09:51

मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक निजी नर्सिग कॉलेज की 35 छात्राओं ने कालेज प्रबंधन से जुड़े लोगों पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस कॉलेज से जुड़े तीन लोगों को तलाश रही है।

मुंबई में ब्रिटिश महिला से छेड़खानी, एक गिरफ्तार

Last Updated: Tuesday, October 22, 2013, 10:31

26 वर्षीय एक ब्रिटिश नागरिक से एक सेल्समैन ने उस वक्त कथित तौर पर छेड़खानी की जब वह अपनी हमवतन दो महिलाओं के साथ उपनगरीय ओशिवरा इलाके में एक ऑटो रिक्शा पर सवार हुई।

बहरीन में एक भारतीय पर नौ साल की लड़की से छेड़छाड़ का आरोप

Last Updated: Wednesday, October 16, 2013, 09:13

बहरीन में एक भारतीय को एक सरकारी विद्यालय में नौ साल की लडकी के साथ छेड़छाड़ का आरोपी बनाया गया है।

ट्रेन में महिला से सपा नेता द्वारा छेड़छाड़ मामले में यूपी विधान परिषद में हंगामा

Last Updated: Monday, March 18, 2013, 20:30

उत्तर प्रदेश विधान परिषद में आज बसपा के सदस्यों ने बीती रात पदमावत एक्सप्रेस में महिला सहयात्री के साथ सपा नेता चन्द्रनाथ सिंह द्वारा कथित अभद्र व्यवहार को लेकर जमकर हंगामा किया।

महिला के शिकायत वापस लेने के बाद सपा नेता रिहा

Last Updated: Monday, March 18, 2013, 15:29

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में कल रात चलती ट्रेन में एक युवती के साथ छेड़खानी करने के आरोप में एक पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ सपा नेता को राजकीय रेलवे पुलिस ने हिरासत में ले लिया मगर शिकायत वापस लिये जाने के बाद उन्हें रिहा भी कर दिया गया।

सपा के पूर्व सांसद ने लड़की से ट्रेन में की छेड़खाड़, गिरफ्तार

Last Updated: Monday, March 18, 2013, 15:14

ट्रेन में आए दिन लड़कियों और महिलाओं से छेड़खानी की घटना सामने आ रही है। अब छेड़खानी किसी और ने नहीं बल्कि समाजवादी पार्टी के एक पूर्व सांसद ने की है।

मुंबई: छात्रा के साथ छेड़छाड़, तीन शिक्षक गिरफ्तार

Last Updated: Wednesday, January 9, 2013, 09:03

मुंबई पुलिस ने उपनगरीय वडाला स्थित एक स्कूल की 15 वर्षीय छात्रा के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ करने के मामले में तीन शिक्षकों के खिलाफ एक मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

दिल्‍ली में नाबालिग से बस में छेड़छाड, कंडक्‍टर गिरफ्तार

Last Updated: Sunday, December 30, 2012, 13:43

राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में एक नाबालिग लड़की से चलती बस में फिर छेड़छाड किए जाने का मामला सामने आया है। नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ के इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है और बस के कंडक्‍टर को गिरफ्तार करने के साथ ड्राइवर को भी हिरासत में लिया गया है।

'पिता के हत्यारे को सामने लाओ,मैं गोली मार दूंगी`

Last Updated: Thursday, December 6, 2012, 23:18

अकाली नेता की गोलियों के शिकार बने पंजाब पुलिस के सहायक उप पुलिस निरीक्षक की बेटी ने कहा कि वह अपने पिता के हत्यारे को सामने आने पर गोली मार देगी।