Last Updated: Monday, November 5, 2012, 20:20

मुम्बई : महाराष्ट्र भाजपा ने आज मांग की कि राज्य सरकार को दिवाली से पहले प्रदेश के लोगों के लिए सब्सिडी वाले छह सिलिंडर के स्थान पर 12 सिलिंडर मंजूर करना चाहिए।
महाराष्ट्र भाजपा के प्रमुख सुधीर मूंगतीवार ने कहा, भाजपा के पदाधिकारियों की बैठक में सब्सिडी वाले छह सिलिंडर के स्थान पर 12 सिलिंडर मंजूर किये जाने की मांग की गई। उन्होंने कहा कि बैठक में प्रदेश और केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों का विरोध करने का निर्णय किया गया।
उन्होंने कहा कि पार्टी ने महाराष्ट्र में 30 लाख लोगों को सदस्य बनाया है। उन्होंने कहा कि सरकार को गन्ना उत्पादकों के विषय पर हस्तक्षेप करना चाहिए और कोई रास्ता निकालना चाहिए। (एजेंसी)
First Published: Monday, November 5, 2012, 20:20