Last Updated: Monday, July 1, 2013, 23:47
नई दिल्ली : जामिया मीलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के कुलपति नजीब जंग को दिल्ली का नया उप राज्यपाल नियुक्त किया गया।
नजीब जंग वर्तमान उप राज्यपाल तेजेंदर खन्ना का स्थान लेंगे। राष्ट्रपति कार्यालय द्वारा की गई घोषणा के अनुसार, दिल्ली के पूर्व पुलिस आयुक्त के.के. पॉल को मेघालय का राज्यपाल नियुक्त किया गया। के.के. पॉल जो राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की मुख्य सचिव ओमिता पॉल के पति हैं। के.के. मेघालय के वर्तमान राज्यपाल रंजीत शेखर मूशाहरी की जगह लेंगे।
लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) ए. के. सिंह, लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) भूपिंदर सिंह की जगह अंडमान निकोबार द्वीप समूह के उप राज्यपाल नियुक्त किए गए।
इकबाल सिंह की जगह पुडुचेरी का उप राज्यपाल वीरेंद्र कटारिया को नियुक्त किया गया। (एजेंसी)
First Published: Monday, July 1, 2013, 23:47