उप राज्यपाल - Latest News on उप राज्यपाल | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

सरकार बनाने की संभावना में उपराज्यपाल से मिले केजरीवाल

Last Updated: Tuesday, May 20, 2014, 18:41

आम आदमी पार्टी नेता अरविन्द केजरीवाल ने मंगलवार को उपराज्यपाल नजीब जंग से मुलाकात की। उनकी यह मुलाकात आप विधायकों के एक धड़े की उस मांग की पृष्ठभूमि में हुयी है जिसमें पार्टी द्वारा फिर से सरकार बनाने की संभावना तलाश करने की बात की गई है।

खिड़की एक्सटेंशन मामले में भारती पर दर्ज होगा केस

Last Updated: Tuesday, March 11, 2014, 19:25

उपराज्यपाल नजीब जंग ने दिल्ली के गृह विभाग की सिफारिश के बाद यहां के पूर्व कानून मंत्री सोमनाथ भारती पर अफ्रीकी महिलाओं के खिलाफ आधी रात को छापेमारी करने की घटना में आपराधिक मामला दर्ज करने के लिए राष्ट्रपति की मंजूरी मांगी है।

दिल्ली में लगेगा राष्ट्रपति शासन, विधानसभा रहेगी निलंबित

Last Updated: Saturday, February 15, 2014, 23:49

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने शनिवार को दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाने को मंजूरी दे दी। उप राज्यपाल नजीब जंग ने दिल्ली विधानसभा भंग करने की निवर्तमान सरकार की सिफारिश को खारिज करते हुए राष्ट्रपति शासन लगाने का सुझाव दिया था।

उप राज्यपाल ने खारिज की दिल्ली विधानसभा भंग करने की सिफारिश

Last Updated: Saturday, February 15, 2014, 17:02

दिल्ली के उप राज्यपाल नजीब जंग ने राजधानी दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लागू करने की सिफारिश की है। उप राज्यपाल ने दिल्ली विधानसभा भंग करने की अरविंद केजरीवाल की सिफारिश नहीं मानी है।

उपराज्यपाल जंग आज केंद्र को अपनी रिपोर्ट भेजेंगे

Last Updated: Saturday, February 15, 2014, 00:00

दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार के इस्तीफा देने के बाद की कार्रवाई के लिए शनिवार को केंद्र सरकार को उपराज्यपाल नजीब जंग द्वारा अपनी रिपोर्ट देने की संभावना है।

जन लोकपाल बिल पर उप राज्यपाल के कदम पर केजरीवाल ने उठाए सवाल

Last Updated: Friday, February 7, 2014, 20:22

जन लोकपाल विधेयक पर दिल्ली सरकार और उप राज्यपाल के बीच तल्खी बढ़ती जा रही है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को उप राज्यपाल नजीब जंग को पत्र लिखा।

जनलोकपाल विधेयक सरकार की प्राथमिकता: नजीब जंग

Last Updated: Monday, January 6, 2014, 13:32

दिल्ली के उप राज्यपाल नजीब जंग ने सोमवार को कहा कि जनलोकपाल विधेयक आम आदमी पार्टी (आप) सरकार की प्राथमिकता है। विधानसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा उनके वादे को पूरा किए जाने की उम्मीद जताई।

दिल्‍ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने के प्रस्‍ताव को राष्‍ट्रपति की मंजूरी

Last Updated: Wednesday, December 25, 2013, 14:14

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने बुधवार को आम आदमी पार्टी (आप) की ओर से सरकार बनाने संबंधी दिल्ली के उप राज्यपाल का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया है। दिल्‍ली में अब `आप` की सरकार बनाने के प्रस्‍ताव को मंजूरी मिल गई। गौर हो कि दिल्‍ली के उपराज्‍यपाल नजीब जंग ने राष्‍ट्रपति को इस आशय का प्रस्‍ताव भेजा था।

कांग्रेस ने ‘आप’ को बिना शर्त समर्थन दिया, उपराज्यपाल को समर्थन की चिट्ठी भेजी

Last Updated: Friday, December 13, 2013, 20:52

बदलते राजनीतिक घटनाक्रम के बीच कांग्रेस ने शुक्रवार को ‘आप’ पार्टी को बिना शर्त समर्थन दिया। कांग्रेस ने अपने आठ विधायकों का समर्थन वाला पत्र दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग को भेज दिया।

सरकार बनाने के लिए हमारे पास जरूरी संख्या नहीं, खरीद-फरोख्त में नहीं होंगे शामिल : 'आप'

Last Updated: Friday, December 13, 2013, 17:33

आम आदमी पार्टी (आप) के नेता योगेंद्र यादव ने शुक्रवार को कहा कि उप राज्यपाल नजीब जंग से मुलाकात के बाद उनकी पार्टी दिल्ली में सरकार बनाने के बारे में अपना रुख स्पष्ट कर देगी। ‘आप’ शनिवार को उप राज्यपाल से मुलाकात करेगी।

दिल्ली में उपराज्यपाल नई सरकार बनाने के सभी विकल्पों पर विचार करेंगे: शिंदे

Last Updated: Monday, December 9, 2013, 19:45

विधानसभा चुनावों के नतीजे में किसी एक दल को बहुमत नहीं मिलने की स्थिति में केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने मंगलवार को कहा कि उपराज्यपाल कोई भी निर्णय लेने से पहले नई सरकार बनाने के सभी विकल्पों पर विचार करेंगे।

नजीब जंग होंगे दिल्ली के नए उप राज्यपाल

Last Updated: Monday, July 1, 2013, 23:47

जामिया मीलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के कुलपति नजीब जंग को दिल्ली का नया उप राज्यपाल नियुक्त किया गया।