नित्यानंद की गिरफ्तारी कभी भी मुमकिन

नित्यानंद की गिरफ्तारी कभी भी मुमकिन

नित्यानंद की गिरफ्तारी कभी भी मुमकिनबैंगलुरू: विवादास्पद स्वामी नित्यानंद के गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद अब उनकी गिरफ्तारी कभी भी हो सकती है। पुलिस ने एहतियातन नित्यानंद के आश्रम को चारों तरफ से घेर लिया है। वहीं नित्यानंद पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार के बाद अब उनके आश्रम से कर्मियों ने जाना भी शुरू कर दिया है। इस बीच नित्यानंद की गिरफ्तारी को पुलिस जगह जगह छापे मार रही है। हालांकि आश्रम की वेबसाइट में कहा गया है कि स्वामी नित्यानंद जल्द ही सभी के सामने आएंगे।

कर्नाटक सरकार ने विवादास्पद धार्मिक गुरु नित्यानंद स्वामी पर लगे यौन शोषण के ताजा आरोपों को देखते हुए सोमवार को उनकी गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही उनके बेंगलुरू स्थित आश्रम में ताला लगाने का आदेश दिया गया है।

मुख्यमंत्री डीवी सदानंद गौड़ा ने यह आदेश नित्यानंद की गिरफ्तारी और आश्रम बंद करने की बढ़ती मांगों के बीच दिया। नित्यानंद का आश्रम बेंगलुरू से 35 किमी दूर स्थित है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नित्यानंद को दो दिनों में गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

एक तमिल टीवी चैनल पर प्रसारित वीडियो में नित्यानंद एवं एक अभिनेत्री को आपत्तिजनक अवस्था में दिखाए जाने के बाद वह 2010 में मार्च-अप्रैल के दौरान गायब हो गए थे। कर्नाटक पुलिस ने उन्हें हिमाचल प्रदेश के सोलन से गिरफ्तार किया था। (एजेंसी)

First Published: Tuesday, June 12, 2012, 09:25

comments powered by Disqus