नोएडा के IT को यूपी के दूसरे शहरों तक बढ़ाएंगे: अखिलेश

नोएडा के IT को यूपी के दूसरे शहरों तक बढ़ाएंगे: अखिलेश

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि नोएडा में सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) क्षेत्र में जो विकास हुआ है उसका विस्तार राज्य के अन्य हिस्सों में भी किया जाएगा। यादव ने आज यहां आईटी और आईटी संबद्ध उद्योगों के संगठन नास्काम के एक कार्यक्रम में कहा, सरकार उत्तर प्रदेश को देश के आईटी नक्शे में और बेहतर तरीके से दिखाना चाहती है। नोएडा में आईटी क्षेत्र में काफी काम हुआ है। हमारी सरकार इस विकास को राज्य के अन्य हिस्सों में ले जाने का प्रयास करेगी।

नास्काम के नोएडा मुख्यालय की आधाशिला रखे जाने के मौके पर यादव ने कहा कि सरकार आईटी क्षेत्र के प्रसार के लिए प्रतिबद्ध है। इसका अंदाजा बच्चों को किए गए लैपटाप के वितरण से लगाया जा सकता है। यादव ने कहा कि मीडिया राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति पर कुछ अलग धारणा बनाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन सरकर कारपोरेट क्षेत्र का भरोसा जीतने और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बेहतर तरीके से काम कर रही है। (एजेंसी)

First Published: Saturday, September 7, 2013, 15:47

comments powered by Disqus