Last Updated: Tuesday, February 7, 2012, 11:29
चंडीगढ़ : पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर के उपरी इलाकों में हिमपात होने के कारण पंजाब और हरियाणा के न्यूनतम तापमान में दो से लेकर पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गयी है जिससे एक बार फिर से आज यहां ठंड की वापसी हो गई।
मौसम कार्यालय ने बताया कि पंजाब में स्थित अमृतसर दोनों राज्यों में सबसे ठंडा स्थान रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम है। पटियाला में रात का न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम है जबकि लुधियाना का न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
हरियाणा के हिसार में सर्द हवाओं के कारण लोगों को कड़कड़ाती ठंड का सामना करना पड़ा। यहां का न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। करनाल का न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया । भीवानी का न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
नारनौल का न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस, अंबाला का न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस और रोहतक का न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चंडीगढ़ में भी एक बार फिर से ठंड की वापसी हुयी है। कल यहां का न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
उधर, राजस्थान में आज माउण्ट आबू में सबसे कम तीन डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग प्रवक्ता के अनुसार बीकानेर में 3.5, चुरु में 3.6, गंगानगर में 3.9, जेसलमेर में 4.1 फलौदी में 5.5, बाडमेर में 8.3 जयपुर में 10.6, बूंदी में 11.2, अजमेर में 11.2, सीकर में 10, सवाई माधोपुर में 11.4 बांसवाडा में 13, और जैसलमेर में 13.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। (एजेंसी)
First Published: Tuesday, February 7, 2012, 16:59