Last Updated: Monday, January 30, 2012, 09:19
चंडीगढ़ : पंजाब और हरियाणा में सोमवार को भी सर्दी का प्रकोप जारी है ओैर दोनों ही राज्यों में तापमान सामान्य से करीब पांच डिग्री कम है। चंडीगढ़ में जहां तापमान पांच डिग्री सेल्सियस रहा वहीं पंजाब के जालंधर में स्थित आदमपुर वायुसैनिक अड्डे पर पारा 0.4 डिग्री सेल्सियस, अमृतसर में दो डिग्री सेल्सियस जबकि लुधियाना में 7.8 डिग्री और पटियाला में 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
हरियाणा के हिसार और करनाल में अब तक का सबसे कम तापमान 3. 2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से चार से पांच डिग्री तक कम है। अंबाला और रोहतक में न्यूनतम तापमान क्रमश: सात डिग्री और 4. 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि दिन में धूप खिली रहेगी।
(एजेंसी)
First Published: Monday, January 30, 2012, 14:49