Last Updated: Thursday, March 8, 2012, 06:14
ज़ी न्यूज ब्यूरोचंडीगढ़ : पंजाब में अगले पांच साल तक रहेगा बादल का राज। गुरुवार को शिरोमणि अकाली दल की बैठक में सर्वसम्मति से प्रकाश सिंह बादल के नाम पर सहमति जताई गई और नेता चुना गया। इसके बाद पंजाब के अगले मुख्यमंत्री को लेकर सस्पेंस खत्म हो गया है। होंगे। अगले सप्ताह 14 मार्च को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन होगा। प्रकाश सिंह बादल प्रदेश में पाचवीं बार मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं।
ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद गुरुवार को चंडीगढ़ में शिरोमणि अकाली दल के नव-निर्वाचित विधायकों की बैठक बुलाई गई जिसमें प्रकाश सिंह बादल के नाम पर सहमति जताई गई। आज शाम पार्टी की कोर कमेटी की बैठक भी होगी सीएम की कुर्सी के लिए प्रकाश सिंह बादल के नाम पर मुहर लगाई जाएगी। हालांकि सुखबीर सिंह बादल पहले से ही लगातार घोषणा करते आ रहे थे कि मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ही बनेंगे।
जहां तक उप मुख्यमंत्री की बात है तो सुखबीर सिंह बादल एक बार फिर इस जिम्मेदारी को संभाल सकते हैं। इस बार पार्टी ने 117 में से 56 सीटें अपने नाम की हैं। बीजेपी के खाते में 12 सीटें आई हैं। 46 साल बाद ऐसा पहली बार हुआ है जब पंजाब में सत्तारुढ़ सरकार ने दोबारा सत्ता में वापसी की है।
First Published: Friday, March 9, 2012, 11:14