Last Updated: Saturday, January 19, 2013, 12:06
चंडीगढ़ : पंजाब और हरियाणा में हल्की से भारी बारिश के एक दिन बाद आज ठंड बढ़ गई और पारा सामान्य से नीचे चला गया। चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। पिछले दो दिनों में शहर में भारी बारिश हुई है।
हरियाणा के हिसार में भारी बारिश के बाद रात तापमान गिरकर 4.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग ने बताया कि करनाल में आज न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस नीचे है।
पंजाब के लुधियाना और पटियाला में न्यूनतम तापमान क्रमश: पांच डिग्री सेल्सियस और 7.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अमृतसर में न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि दोनों राज्यों में कहीं कहीं हल्की बारिश हो सकती है। (एजेंसी)
First Published: Saturday, January 19, 2013, 12:06