बिहार में मुखिया और उसके पुत्र की हत्या

बिहार में मुखिया और उसके पुत्र की हत्या

शिवहर : बिहार के शिवहर जिले के खुरपट्टी ग्राम पंचायत के मुखिया और उनके एक पुत्र की आपसी विवाद में चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई, जबकि मुखिया का एक अन्य पुत्र हमले में घायल हो गया है। हत्या का कारण राजनीतिक रंजिश बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार रविवार शाम मुखिया मोहम्मद हाफिज पंचायत लगाए हुए थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया और उसी गांव के मोहम्मद शाहिद और उनके पुत्र मोहम्मद रिजवान ने मुखिया पर चाकू से हमला कर दिया।
मुखिया को बचाने गए उनके दोनों पुत्र भी चाकू लगने से घायल हो गए। घायल अवस्था में तीनों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां देर रात मुखिया और उनके एक पुत्र मोहम्मद हेलाल की मौत हो गई।

पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार आरोपी, मुखिया के नजदीकी रिश्तेदार हैं तथा रिजवान ने मुखिया का चुनाव भी लड़ा था, लेकिन वह हार गया था। इस हत्या के पीछे राजनीतिक रंजिश बताई जा रही है। इस मामले की प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है तथा पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। (एजेंसी)

First Published: Monday, August 20, 2012, 14:12

comments powered by Disqus