Last Updated: Monday, August 27, 2012, 16:55
नई दिल्ली : एक 24 साल की महिला ने सोमवार सुबह दिल्ली के प्रीत विहार मेट्रो स्टेशन पर से सड़क पर कूदकर जान दे दी। पुलिस के मुताबिक महिला की पहचान कृष्मा नारंग के रूप में की गई है। वह एक निजी स्कूल में शिक्षिका थी। नारंग को मेट्रो खम्भा संख्या-95 के पास पाया गया। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि महिला के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। शुरुआती जांच से पता चला है कि उसके इस कदम के पीछे प्रेम प्रकरण हो सकता है। जांच जारी है। नारंग दिल्ली के कृष्णा नगर निवास से सुबह स्कूल जाने के लिए निकली थी लेकिन वह मेट्रो स्टेशन से कूद गई। दिल्ली के मेट्रो स्टेशनों पर से और रेलगाड़ी के आगे कूदकर जान देने वालों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। बीते सप्ताह ही एक 60 साल की महिला ने तिलक नगर मेट्रो स्टेशन पर रेलगाड़ी के आगे छलांग लगा दी थी। (एजेंसी)
First Published: Monday, August 27, 2012, 16:55