मेट्रो स्टेशन - Latest News on मेट्रो स्टेशन | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

तीसरे चरण में ‘हरित’ मेट्रो स्टेशन बनाएगी DMRC

Last Updated: Friday, June 6, 2014, 14:06

दिल्ली मेट्रो के तीसरे चरण में बन रहे स्टेशन ‘हरित’ भवन होंगे जिसमें ऊर्जा एवं पानी बचत के उपाय किए जाएंगे। यह जानकारी दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने दी।

स्काईवाक और एलिवेटरों के जरिए जुड़ेंगे मेट्रो स्टेशन

Last Updated: Tuesday, May 13, 2014, 20:22

राजधानी क्षेत्र में मौजूदा और प्रस्तावित मेट्रो स्टेशनों और खासतौर पर व्यस्त आवागमन वाले स्टेशनों के क्षेत्रों को जल्दी ही अनेक मॉडल वाली परिवहन सुविधाओं से जोड़ा जाएगा जिनमें ट्रैवलेटर, स्काईवाक और एलिवेटर शामिल हैं।

दिल्‍ली मेट्रो के कर्मचारी ने मेट्रो ऑफिस में लगाई सेंध

Last Updated: Monday, March 10, 2014, 11:30

रोहिणी (पश्चिम) स्टेशन के स्टेशन नियंत्रण कक्ष से 3.83 लाख रुपये कथित रूप से चुराने के मामले में दिल्ली मेट्रो के 20 वर्षीय कर्मचारी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आज कहा कि आरोपी अनुबंधित कर्मचारी है जो साफ सफाई का काम करता है और उसे स्टेशन नियंत्रण कक्ष के लाकर से धन चुराने के लिए गिरफ्तार किया गया।

केजरीवाल का धरना खत्म, चारों मेट्रो स्टेशनों को खोला गया

Last Updated: Tuesday, January 21, 2014, 23:23

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के धरने के कारण दिल्ली पुलिस के निर्देश के चलते मध्य दिल्ली में बंद किये गये सभी चारों मेट्रो स्टेशनों को एक बार फिर से खोल दिया गया है।

दिल्‍ली : धरना के चलते मेट्रो स्टेशन बंद, यात्रियों को दिक्कत

Last Updated: Tuesday, January 21, 2014, 12:51

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के धरने के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने चार मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए और बसों का मार्ग बदल दिया जिससे यात्रियों को दिक्कतें पेश आ रही हैं।

आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन: आज भी बंद रहेंगे चार मेट्रो स्टेशन

Last Updated: Tuesday, January 21, 2014, 09:24

राष्ट्रीय राजधानी के नॉर्थ ब्लॉक क्षेत्र में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के धरना प्रदर्शन के मद्देनजर मंगलवार सुबह से अगले निर्देश तक यहां के चार मेट्रो स्टेशन बंद रहेंगे।

दिल्‍ली के राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर `निर्वस्‍त्र महिला`!

Last Updated: Monday, January 20, 2014, 10:23

दिल्ली के राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर लगे एक विज्ञापन में एक महिला को निर्वस्त्र दिखाया गया है। इसके विरोध में महिला पत्रकारों के एक समूह ने रविवार को प्रदर्शन किया। एक महिला पत्रकार ने बताया कि विज्ञापन में एक महिला को अपने बदन पर सिर्फ एक फीतानुमा टेप चिपकाए दिखाया गया है।

मेट्रो स्टेशन के पास आपात स्थिति में उतरा हल्का विमान

Last Updated: Sunday, October 6, 2013, 17:49

भारतीय वायुसेना के एक माइक्रोलाइट विमान को रविवार को पूर्वी दिल्ली में एक मेट्रो स्टेशन के पास आपात स्थिति में तब उतारना पड़ा जब पायलट को विमान में समस्या का संदेह हुआ। विमान में दो लोग सवार थे।

दिल्ली मेट्रो सेक्स स्कैंडल: खुलासे से जागा DMRC, होगी जांच

Last Updated: Wednesday, September 18, 2013, 11:30

दिल्ली मेट्रो स्टेशनों के सफाई कर्मचारियों के कपल्स को निजी पल बिताने के लिए कमरे और टॉयलेट किराए पर ज़ी न्यूज के खुलासे का असर हुआ है।

क्राइम रिपोर्टर: दिल्‍ली मेट्रो स्‍टेशनों के कमरे बने `अय्याशी के अड्डे`

Last Updated: Tuesday, September 17, 2013, 12:22

दिल्ली की शान है दिल्ली मेट्रो। देश की पहली और सबसे आधुनिक मेट्रो अब तक के सबसे आरामदायक और सुरक्षित सफर के लिए भी मानी जाती है। लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि मेट्रो की साफ-सफाई और उसके इंतजामों के बीच सुरक्षा में सेंध लग रही है। मेट्रो के स्टेशन कपल्स के लिए मीटिंग और डेटिंग ही नहीं, शारीरिक संबंधों की जगह भी बन चुके हैं।

दिल्ली मेट्रो स्टेशनों पर कपल्स को मिल सकते हैं किराए पर कमरे

Last Updated: Monday, September 16, 2013, 18:57

दिल्ली की शान दिल्ली मेट्रो। देश की पहली और सबसे आधुनिक मेट्रो अब तक के सबसे आरामदायक और सुरक्षित सफर के लिए भी मानी जाती है।

मेट्रो स्टेशन पर रुपयों से भरा बैग भूली महिला, CISF ने लौटाया

Last Updated: Tuesday, September 3, 2013, 19:15

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के एक जवान ने मंगलवार को एक महिला को हैंड बैग सुरक्षित लौटा दिया जो वह दिल्ली मेट्रो के एक स्टेशन पर भूल गयी थी। बैग में 95 हजार रुपए थे।

दिल्‍ली: रेप के विरोध में प्रदर्शन, 3 मेट्रो स्टेशन बंद

Last Updated: Monday, April 22, 2013, 21:48

दिल्ली में पांच वर्षीय बच्ची के साथ हुई दुष्कर्म की घटना के विरोध में सोमवार को भी प्रदर्शन जारी रहे। प्रदर्शन में विभिन्न महिला संगठनों, छात्र संगठनों के साथ-साथ राजनीतिक दलों ने भी हिस्सा लिया। प्रदर्शनकारियों ने महिलाओं की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए सख्त उपाय अपनाए जाने की मांग की। दिल्ली में सोमवार को भी जगह-जगह हो रहे प्रदर्शनों को देखते हुए तीन मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए गए।

रेसकोर्स मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद

Last Updated: Monday, April 22, 2013, 00:01

दिल्ली मेट्रो ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के आवास के पास स्थित अपना रेसकोर्स स्टेशन आज शाम लोगों के लिए बंद कर दिया। दरअसल लोग पांच साल की एक बच्ची से हुए बलात्कार के खिलाफ प्रदर्शन में भाग लेने पहुंच रहे थे।

कड़कड़डूमा गोलीकांड के आरोपी ने खुदकुशी की

Last Updated: Wednesday, March 27, 2013, 16:23

पूर्वी दिल्ली के कड़कड़डूमा मेट्रो स्टेशन पर मंगलवार को गोलीबारी कर पत्नी की हत्या करने वाले तथा ससुर को घायल करने वाले आरोपी ने एक पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी बुधवार को दी।

दिल्ली में महिला की गोली मारकर हत्या

Last Updated: Tuesday, March 26, 2013, 14:06

पूर्वी दिल्ली के एक मेट्रो स्टेशन पर एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी और उसके पिता को घायल कर दिया ।

दिल्ली: महिला को सरेआम अगवा कर किया गैंगरेप, एफआईआर दर्ज

Last Updated: Monday, March 11, 2013, 08:33

देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर एक महिला से सामूहिक बलात्कार करने का मामला प्रकाश में आया है। महिला ने आरोप लगाया है कि चार लोगों ने उसे अगवा कर कार में बलात्कार किया। बलात्कार के बाद उसे प्रगित मैदान के पास फेंक दिया।

मेट्रो स्टेशनों पर जेब कतरने वाली MBA की छात्रा गिरफ्तार

Last Updated: Sunday, March 3, 2013, 21:07

महंगे उपकरण खरीदने के लिये राजधानी दिल्ली के मेट्रो स्टेशनों में जेबकतरी करने के आरोप में पुलिस ने एमबीए की पढ़ाई कर रही 23 वर्षीय एक छात्रा को गिरफ्तार किया है।

मंगलवार शाम से 4 मेट्रो स्टेशन बंद रहेंगे

Last Updated: Monday, January 28, 2013, 23:28

बीटिंग द र्रिटीट’ के आयोजन की वजह से शाम मध्य दिल्ली के चार मेट्रो स्टेशन तकरीबन तीन घंटे तक बंद रहेंगे ।

गणतंत्र दिवस पर नौ मेट्रो स्टेशन होंगे बंद

Last Updated: Thursday, January 24, 2013, 09:06

मध्य दिल्ली के नौ मेट्रो स्टेशनों को गणतंत्र दिवस के मौके पर सुरक्षा कारणों से छह घंटो से ज्यादा समय के लिए बंद रखा जाएगा।

दिल्‍ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, दस मेट्रो स्टेशन आज भी बंद

Last Updated: Sunday, December 30, 2012, 13:31

सामूहिक बलात्कार की पीड़िता की मौत के बाद इंडिया गेट पर प्रदर्शनकारियों को पहुंचने से रोकने के लिए मध्य दिल्ली के दस मेट्रो स्टेशन रविवार को भी बंद हैं।

गैंगरेप केस: दिल्ली मेट्रो ने 9 स्टेशनों को खोला

Last Updated: Tuesday, December 25, 2012, 21:53

राजधानी में 23 वर्षीय छात्रा के सामूहिक बलात्कार के खिलाफ प्रदर्शनों के दौरान तीन दिन तक बंद रहने के बाद दिल्ली मेट्रो के नौ स्टेशनों को आज शाम खोल दिया गया।

दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, नौ मेट्रो स्टेशन बंद

Last Updated: Tuesday, December 25, 2012, 13:14

सामूहिक बलात्कार के खिलाफ शहर भर में प्रदर्शनों की लहर को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। मध्य दिल्ली के प्रमुख मार्गों और नौ मेट्रो स्टेशनों को मंगलवार को भी बंद रख गया है। पिछले दिनों हुए प्रदर्शनों का गढ़ बने विजय चौक और आस पास के इलाके को किले में तब्दील कर दिया है।

आज भी बंद रहेंगे दिल्ली मेट्रो के 9 स्टेशन

Last Updated: Tuesday, December 25, 2012, 00:21

राजधानी में जन परिवहन का सबसे तेज और सुरक्षित माध्यम दिल्ली मेट्रो ने आज अपने शानदार सफर के 10 साल पूरे किए हो लेकिन हाल ही में 23 वर्षीय लड़की से सामूहिक दुष्कर्म के बाद हुए प्रदर्शनों के मद्देनजर लोगों को इंडिया गेट पहुंचने से रोकने के लिए दिल्ली पुलिस के निर्देश के बाद मेट्रो ने अपने व्यस्त नौ स्टेशनों को बंद रखा और यह मंगलवार को भी बंद रहेंगे।

गैंगरेप विरोध: किले में तब्दील हुई दिल्ली, कई मेट्रो स्‍टेशन बंद

Last Updated: Monday, December 24, 2012, 14:52

दिल्ली के दिल ने तब एक किले की शक्ल ले ली जब इंडिया गेट और रायसीना हिल के आसपास के इलाकों पर प्रदर्शनों को रोकने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया।

मेट्रो स्टेशनों पर अव्यवस्था से यात्री परेशान

Last Updated: Monday, December 24, 2012, 13:04

मध्य दिल्ली के मेट्रो स्टेशनों के बाहर सोमवार को तब परेशानी की स्थिति पैदा हो गई जब सैकड़ों लोग बिना इस जानकारी के स्टेशनों पर पहुंचे कि सामूहिक बलात्कार के खिलाफ प्रदर्शनों की लहर के कारण कुछ मेट्रो स्टेशनों को बंद कर रखा गया है।

इंडिया गेट के समीप आज 9 मेट्रो स्टेशन बंद

Last Updated: Monday, December 24, 2012, 09:07

पारा-चिकित्सा छात्रा के साथ हुए सामूहिक बलात्कार को लेकर इंडिया गेट के नजदीक लगातार हो रहे प्रदर्शनों के चलते मध्य दिल्ली के नौ मेट्रो स्टेशन सोमवार को बंद रहेंगे।

INDIA GATE LIVE : प्रदर्शनकारियों पर फिर से आंसू गैस के गोले और पानी की बौछारें

Last Updated: Sunday, December 23, 2012, 15:46

इंडिया गेट के आसपास पूरे इलाके में धुआं ही धुआं नज़र आ रहा है। पुलिस प्रदर्शनकारियों पर लगातार आंसू गैस के गोले छोड़ रही है और पानी की बौछारें भी फेंक रही है।

अगले आदेश तक बंद रहेंगे इंडिया गेट के नजदीकी 8 मेट्रो स्टेशन

Last Updated: Sunday, December 23, 2012, 10:58

राष्ट्रीय राजधानी में इंडिया गेट के नजदीक प्रदर्शनकारियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आज सुबह से अगले आदेश तक युद्ध स्मारक के नजदीक स्थित 8 मेट्रो स्टेशनों को बंद कर दिया गया है।

सिर्फ बटन दबाकर स्मार्ट कार्ड रिचार्ज होगा

Last Updated: Friday, December 14, 2012, 20:00

दिल्ली मेट्रो में यात्रा करने करने वालों को अपना स्मार्ट कार्ड’ रिचार्ज कराने के लिए अब लंबी कतार में लगने की जरुरत नहीं होगी। सिर्फ एक बटन दबाकर वह अपना कार्ड रिचार्ज कर पाएंगे।

महिला ने मेट्रो स्टेशन से कूदकर जान दी

Last Updated: Monday, August 27, 2012, 16:55

एक 24 साल की महिला ने सोमवार सुबह दिल्ली के प्रीत विहार मेट्रो स्टेशन पर से सड़क पर कूदकर जान दे दी।

छह मेट्रो स्टेशनों को बंद करने का फैसला वापस

Last Updated: Sunday, August 26, 2012, 15:01

सामाजिक कार्यकर्ता अरविन्द केजरीवाल और उनके समर्थकों को आज सुबह हिरासत में ले लिए जाने के बाद अब मध्य दिल्ली में छह मेट्रो स्टेशनों को दिनभर खुला रखने का फैसला किया गया है।

मेट्रो स्टेशन पर शख्स को गोली मारी

Last Updated: Saturday, February 4, 2012, 18:40

पूर्वी दिल्ली में शनिवार को एक मेट्रो स्टेशन के अंदर सीढ़ियों से उतरते समय एक42 वर्षीय व्यक्ति को अज्ञात व्यक्तियों ने गोली मार दी।

मेट्रो स्टेशन पर तोड़फोड़, दो गिरफ्तार

Last Updated: Wednesday, February 1, 2012, 12:22

पश्चिम दिल्ली के एक मेट्रो स्टेशन पर मंगलवार देर रात छेड़छाड़ की एक घटना के बाद कथित तौर पर दो समूहों ने तोड़फोड़ की। इस सिलसिले में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।

26 को 9 मेट्रो स्टेशन 6 घंटे बंद रहेंगे

Last Updated: Monday, January 23, 2012, 14:17

गणतंत्र दिवस के मौके पर मध्य दिल्ली में पड़ने वाले नौ मेट्रो स्टेशन छह घंटे के लिए बंद रहेंगे जबकि तीन लाइनों पर सेवाएं प्रभावित होंगी।