माउंटआबू का पारा माइनस 5.4 डिग्री - Zee News हिंदी

माउंटआबू का पारा माइनस 5.4 डिग्री

ज़ी न्यूज ब्यूरो

 

माउंटआबू: राजस्थान का इकलौता हिल स्टेशन माउंटआबू पिछले तीन हफ्ते से कडकड़ती सर्दी में ठिठुर रहा है। यहां का तापमान पिछले तीन हफ्तों से शून्य पर है जो कंपकपाती ठंड की वजह बना हुआ है।

 

माउंटआबू का तापमान शुक्रवार को माइनस 5.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक आनेवाले कुछ दिनों में ये पारा दो-तीन डिग्री और नीचे जाएगा यानी ठंड अभी कुछ और दिन जमकर सताने वाली है। इस ठंड से माउंटआबू का आम जनजीवन व्यस्त है वहीं सैलानी इस ठंड का भरपूर मजा ले रहे हैं।

 

हालांकि शून्य से नीचे गिरे इस पारे से माउंटआबू में हर तरफ बर्फ की चादर बिछ गई है। लगातार गिर रहे इस तापमान की वजह से यहां सर्दी जोरों पर है जिससे आम जनजीवन काफी प्रभावित हो रहा है। इस ठंड ने पिछले 79 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। लगातार तापमान में इस गिरावट से माउंटआबू में बर्फ की मोटी चादर बिछ गई है। आप जिधर देखे उधर आपको बर्फ की चादर दिखेगी।

 

नक्की झील में सैलानी वोटिंग का भरपूर मजा नहीं ले पा रहे हैं लेकिन यहां जमी बर्फ से वह खूब अटखेलिया कर रहे हैं। पिछले 10 दिनों में माउंटआबू में लगभग 2 लाख से ज्यादा पर्यटक आ रहे हैं। यह ठंड आम लोगों को तो सता रही है लेकिन सैलानी इस ठंड़ का और वादियों में जमी बर्फ का भरपूर मजा ले रहे हैं।

 

इस कंपकपाती ठंड के बीच यहां का आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो उठा है। अंग्रेजी मीडियम के स्कूल 28 फरवरी तक बंद कर दिए गए हैं।  ठंड की वजह से लोगों  का घर से निकलना तो दूर की बात है उन्हें सुबह उठने में भी परेशानी हो रही है। हाड़ जमा देनेवाली इस ठंड में सबकुछ जम गया है और बर्फ की चादर में सिमट गया है।

 

First Published: Saturday, January 21, 2012, 10:47

comments powered by Disqus