ओडिशा पहुंचा दक्षिण-पश्चिम मानसून

मानसून ने ओडिशा में दी दस्तक

मानसून ने ओडिशा में दी दस्तकभुवनेश्वर : ओडिशा में रविवार को लगभग एक सप्ताह की देरी के बाद आखिरकार दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अपनी दस्तक दे दी। स्थानीय मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार राज्य में काफी जगहों पर बारिश हुई है।

भुवनेश्वर मौसम विज्ञान केन्द्र के अधिकारी ए.के. सेनापति ने बताया, रविवार को मानसून राज्य में पहुंच गया और कई जिलों में बारिश हुई।

उन्होंने बताया कि झारसुगुडा, सुंदरगढ़ और बारागढ़, सम्बलपुर, देवगढ़, क्योंझर और मयूरभंज राज्यों के कुछ हिस्सों को छोड़कर मानसून ने प्रदेश में हर जगह दस्तक दी है।

सेनापति ने कहा, अगले तीन दिनों में राज्य के शेष हिस्सों में मानसून के पहुंचने की स्थिति अनुकूल बनी हुई है।

राज्य की कृषि आधारित अर्थव्यवस्था के कारण अच्छा मानसून बहुत आवश्यक है। इसके अलावा 73 प्रतिशत लोग भी कृषि क्षेत्र में ही काम करते हैं।

उल्लेखनीय है कि सामान्यत: राज्य में मानसून 10 जून तक पहुंच जाता है। (एजेंसी)

First Published: Sunday, June 17, 2012, 20:10

comments powered by Disqus