Last Updated: Friday, August 3, 2012, 12:37

मैसूर : आरएसएस के पूर्व प्रमुख के.एस. सुदर्शन को पुलिस ने ढूंढ निकाला। वे पहले लापता बताए गए थे। पुलिस के अनुसार सुदर्शन थकान के कारण सड़क किनारे बैठे थे। उन्हें वापस लाया गया है।
पुलिस के मुताबिक, सुदर्शन आज सुबह की सैर पर निकले थे। उसके बाद से उनका कोई पता नहीं था। 81 साल के सुदर्शन यहां अपने भाई के पास आए हुए थे और सैर पर जाने के बाद नहीं लौटे थे। सुदर्शन के भाई के परिवार ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। (एजेंसी)
First Published: Friday, August 3, 2012, 12:37