मुंबई महिला फोटोग्राफर गैंगरेप : पांच आरोपियों के स्कैच जारी, 20 संदिग्ध हिरासत में

मुंबई महिला फोटोग्राफर गैंगरेप : पांच आरोपियों के स्कैच जारी, 20 संदिग्ध हिरासत में

मुंबई महिला फोटोग्राफर गैंगरेप : पांच आरोपियों के स्कैच जारी, 20 संदिग्ध हिरासत मेंज़ी मीडिया ब्यूरो/एजेंसी
मुंबई : महालक्ष्मी इलाके में बीती रात एक इंटर्न महिला फोटो पत्रकार के साथ पांच लोगों ने कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया। पुलिस ने करीब 20 संदिग्ध आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मुंबई पुलिस ने पांच आरोपियों के स्कैच जारी किए हैं।

पुलिस के मुताबिक यह घटना गुरुवार रात करीब आठ बजे लोवर परेल में शक्ति मिल के पास हुई। पीड़िता एक अंग्रेजी पत्रिका के लिए काम करती है और वह ‘चॉल’ पर एक स्टोरी कर रही थी। 22 साल की पीड़ित लड़की के साथ उस वक्त गैंगरेप किया गया जब वो अपने दोस्त के साथ शक्ति मिल में फोटोशूट के लिए गई थी।

पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने उसके दोस्त को बांध दिया और युवती के साथ पांच लोगों ने सामूहिक बलात्कार किया। पीड़िता को जसलोक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि शुरूआती रिपोर्ट के अनुसार युवती को अंदरूनी तौर पर काफी चोटें आई हैं। एनएम जोशी मार्ग थाने में बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता के दोस्त का बयान रिकॉर्ड किया गया है और आरोपियों के स्कैच बनाए जा रहे हैं।

पुलिस का दावा है कि महिला ने दो आरोपियों की पहचान की है। लड़की के बयान के मुताबिक गुरुवार शाम करीब छह बजे वह अपने दोस्त के साथ महालक्ष्मी इलाके में रेलवे ट्रैक के पास बने शक्ति मिल में गई थी। मिल में फोटोशूट करते समय अचानक वहां पांच लड़के घुस आए और लड़की व उसके दोस्त को फोटो लेने से मना करते हुए झगड़ा करने लगे।

इस दौरान जब लड़की के दोस्त ने विरोध किया तो दो लड़कों ने उसपर हमला बोल दिया और उसे बांध दिया। इसके बाद लड़की के साथ गैंगरेप किया। पुलिस को दिए बयान में लड़की ने कहा है कि आरोपियों में से दो लड़के एक दूसरे को रूपेश और साजिद कहकर बुला रहे थे। वारदात के बाद सभी आरोपी लड़की और उसके घायल दोस्त को छोड़कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने लड़की और उसके दोस्त के बयान पर करीब 20 संदिग्ध आरोपियों को हिरासत में लिया है।

First Published: Friday, August 23, 2013, 08:50

comments powered by Disqus