Last Updated: Wednesday, February 1, 2012, 12:22
नई दिल्ली : पश्चिम दिल्ली के एक मेट्रो स्टेशन पर मंगलवार देर रात छेड़छाड़ की एक घटना के बाद कथित तौर पर दो समूहों ने तोड़फोड़ की। इस सिलसिले में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।
घटना कल रात तिलक मेट्रो स्टेशन पर रात के 10:30 बजे के आसपास हुई जब एक व्यक्ति ने दूसरे व्यक्ति की पत्नी के साथ कथित तौर पर छेड़खानी की जिसके बाद विवाद भड़का।
विवाद बढने के साथ ही दोनों पक्षों ने अपने संबंधियों को स्टेशन पर बुला लिया जिसके बाद उनके बीच झगड़ा हुआ।
पुलिस ने बताया कि मेट्रो स्टेशन पर दोनों पक्षों ने संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया और शीशे तोड़ डाले।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, प्रारंभ में यह छेड़छाड़ की घटना थी लेकिन दोनों पक्षों ने इसे दंगे जैसी स्थिति में बदल डाला और संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया। उन्होंने बताया कि महिला के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार और छेड़छाड़ करने वाले दो भाइयों की पहचान कर आज सुबह गिरफ्तार कर लिया गया। (एजेंसी)
First Published: Wednesday, February 1, 2012, 20:52