मेट्रो स्टेशन पर शख्स को गोली मारी - Zee News हिंदी

मेट्रो स्टेशन पर शख्स को गोली मारी

नई दिल्ली : पूर्वी दिल्ली में शनिवार को एक मेट्रो स्टेशन के अंदर सीढ़ियों से उतरते समय एक42 वर्षीय व्यक्ति को अज्ञात व्यक्तियों ने गोली मार दी। पुलिस के अनुसार मयूर विहार मेट्रो स्टेशन के अंदर शाम लगभग 5.40 बजे त्रिलोकपुरी निवासी एक शख्स को गोली मार दी गई। गोली उसकी पीठ में लगी। बेहोशी की हालत में उसे लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।

 

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक व्यक्ति यह चिल्लाते हुए मेट्रो स्टेशन में घुसा कि कुछ लोगों ने उसे गोली मारी है और वह वहां जाकर गिर गया जहां केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) का जवान ड्यूटी पर तैनात था। उन्होंने बताया कि घटना की जांच का आदेश दे दिया गया है और अपराधियों की तलाश की जा रही है। अधिकारी ने कहा, पीड़ित व्यक्ति अभी तक बेहोशी की हालत में है। उसे किसने गोली मारी, अभी यह पता नहीं चल सका है। (एजेंसी)

First Published: Sunday, February 5, 2012, 00:13

comments powered by Disqus