Last Updated: Friday, July 19, 2013, 12:21
ज़ी मीडिया ब्यूरोइटावा: उत्तर प्रदेश के इटावा में गैंगरेप पीड़ित लड़की की मौत हो गई है। 21 वर्षीय इस लड़की को आरोपियों ने गैंगरेप के बाद जिंदा जलाने की कोशिश की थी। पीड़ित लड़की को सैफई मेडिकल कॉलेज में 90 फीसदी जली हालत में भर्ती कराया गया था। इस मामले में एक आरोपी गिरफ्तार हुआ है जो नाबालिग है।
पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत के आधार पर सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। खबरों के मुताबिक लड़की का पिछले कई सालों से फरहान नाम के युवक के साथ प्रेम संबंध था। दोनों का एक-दूसरे के घर आना-जाना भी था, लेकिन लड़की जब भी फरहान से शादी की बात करती थी तो वह उसे टाल देता था।
10 जुलाई को फरहान ने लड़की को अपने घर पर बुलाया जहां कथित तौर पर पहले से मौजूद उसके कुछ साथियों ने युवती के साथ गैंगरेप किया। जब लड़की ने इसकी शिकायत करने की बात कही, तो आरोपियों ने उस पर मिट्टी का तेल डालकर जिंदा जला दिया।
First Published: Friday, July 19, 2013, 12:21