Last Updated: Sunday, January 8, 2012, 14:40
नई दिल्ली : उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने रविवार को 62 उम्मीदवारों की पांचवी सूची जारी की। इस सूची में पिछले सप्ताह बसपा छोड़ने वाले विधायक नवाब काजिम अली खान का नाम भी शामिल है।
कांग्रेस अब तक 326 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। पूर्व में घोषित सूची में से सात उम्मीदवारों को बदला गया है।
गौरतलब है कि खान, कांग्रेस की वरिष्ठ नेता बेगम नूर बानो के पुत्र हैं।
इस सूची में मसूद अहमद का नाम भी शामिल है, जो पूर्व मंत्री रह चुके हैं और हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए थे। कांग्रेस ने अजीत सिंह के नेतृत्व वाले रालोद के लिए 45 सीटें छोड़ दी है जिसके साथ उसका पिछले महीने गठबंधन हुआ था। रालोद को पश्चिमी उत्तरप्रदेश में उनके गढ़ में सीटें दी गई हैं।
उत्तरप्रदेश विधानसभा में अगले महीने 403 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव होने वाले हैं। राज्य में चुनाव के संदर्भ में कांग्रेस के लिए पार्टी महासचिव राहुल गांधी जबर्दस्त अभियान चला रहे हैं। (एजेंसी)
First Published: Sunday, January 8, 2012, 20:22