यूपी में घना कोहरा, तापमान गिरा

यूपी में घना कोहरा, तापमान गिरा

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और सूबे के अन्य शहरों में शुक्रवार को घना कोहरा है। राज्य के ज्यादातर हिस्सों में 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही बर्फीली हवाओं की वजह से तापमान गिरा है और सर्दी बढ़ी है। मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार शुक्रवार सुबह राजधानी का न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

लखनऊ में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौमस विज्ञान विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता के अनुसार सूबे में चल रही बर्फीली हवाओं की वजह से ही अधिकतम तापमान में सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। मैदानी इलाकों में बर्फीली हवाओं का दौर जारी रहने का अनुमान है।

राजधानी के अलावा इलाहाबाद का न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस, वाराणसी का तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का तापमान पांच डिग्री सेल्सियस और आगरा का न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। (एजेंसी)

First Published: Friday, January 4, 2013, 11:20

comments powered by Disqus