`यूपी में हर 12 दिन पर दंगा, हर 13 घंटे में रेप`

`यूपी में हर 12 दिन पर दंगा, हर 13 घंटे में रेप`

लखनऊ : भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश सरकार को कानून एवं व्यवस्था के मोर्चे पर बुरी तरह नाकाम करार देते हुए आरोप लगाया है कि अखिलेश सरकार में अपराध और महिलाओं के साथ दुराचार की घटनाएं बढ़ी हैं।

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने आज यहां जारी एक बयान में दावा किया है कि सरकारी आंकड़ों को ही सही मान लें तो भी प्रदेश में हर 12 दिन पर एक दंगा और हर 13 घंटे में बलात्कार की एक घटना हुई है। पाठक ने मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव को कानून एवं व्यवस्था के मामले में कोरी बयानबाजी ही करते रहने का आरोप लगाते हुए सवाल किया है कि जहां दंगे हुए वहां के दोषी अधिकारियों अब दंडित क्यों नहीं किया गया।

उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष सत्ता में आने के दो महीने बाद 18 मई को राज्य की कानून व्यवस्था की समीक्षा के बाद अधिकारियों को 20 दिन के भीतर आपराधिक घटनाओं पर नियंत्रण की चेतावनी दी थी। लेकिन कानून एवं व्यस्था के लिए सत्तारूढ समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता ही चुनौती खड़ी करते रहे। (एजेंसी)

First Published: Sunday, March 17, 2013, 21:19

comments powered by Disqus