यूपी: लोकायुक्त प्रकरण में कोर्ट ने मांग जवाब

यूपी: लोकायुक्त प्रकरण में कोर्ट ने मांग जवाब

इलाहाबाद : इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आज उत्तर प्रदेश सरकार से उस याचिका पर जवाब देने को कहा जिसमें न्यायमूर्ति एन के महरोत्रा की राज्य के लोकायुक्त के पद पर नियुक्ति को और उनके कार्यकाल के विस्तार को चुनौती दी गई है।

न्यायमूर्ति सुनील अंबवानी और न्यायमूर्ति आदित्य नाथ मित्तल की पीठ ने यह आदेश राज्य विधान परिषद के सदस्य मुकुल मुखोपाध्याय की याचिका पर दिया। समझा जाता है कि मुखोपाध्याय बसपा के करीबी हैं। (एजेंसी)

First Published: Friday, June 1, 2012, 09:28

comments powered by Disqus