रांची में कड़ाके की ठंड जारी - Zee News हिंदी

रांची में कड़ाके की ठंड जारी

रांची : झारखंड की राजधानी रांची के कांके इलाके में गुरुवार न्यूनतम तापमान एक बार फिर तीन डिग्री तक पहुंच गया यद्यपि रांची शहर का न्यूनतम तापमान 7. 2 उिग्री सेल्सियस था।

 

मौसम विभाग ने बताया कि झारखंड में ठंड का प्रकोप बदस्तुर जारी है और अगले चौबीस घंटो में कुछ इलाकों में तापमान में और गिरावट आने की आशंका है। उसने बताया कि रांची के कांके इलाके में न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस तक फिर गिर गया जबकि पिछले सप्ताह यहां न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया था।

 

रांची में दिन का अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस था। इसके अलावा हजारीबाग, जमशेदपुर बोकारो गुमला, पलामू दुमका और कोडरमा में भी शीतलहरी जारी है। राज्य सरकार ने मृतकों की संख्या की पुष्टि नहीं की है लेकिन उसने स्वीकार किया कि अपुष्ट खबरों के अनुसार राज्य में शीतलहरी में अबतक डेढ दर्जन से अधिक लोगों की मृत्यु हो चुकी है। (एजेंसी)

First Published: Friday, December 23, 2011, 08:38

comments powered by Disqus