राजस्थान: चुरू में तापमान 48.2 डिग्री सेल्सियस

राजस्थान: चुरू में तापमान 48.2 डिग्री सेल्सियस

जयपुर : देश के रेगिस्तानी प्रदेश राजस्थान में आज लोग भीषण गर्मी से बेहाल रहे और चुरू का तापमान 48.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, चुरू का तापमान आज सामान्य से छह डिग्री अधिक दर्ज किया गया और अन्य स्थानों का भी अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 5 डिग्री अधिक दर्ज किया गया।

श्रीगंगानगर, कोटा, बीकानेर, बाड़मेर और जयपुर का अधिकतम तापमान क्रमश: 46.5 डिग्री, 46.1 डिग्री, 45.8 डिग्री, 45.6 डिग्री और 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने कहा कि राज्य के उत्तरी भाग में विभिन्न स्थानों पर जारी भीषण गर्मी अगले 48 घंटे जारी रहेगी। (एजेंसी)

First Published: Monday, May 20, 2013, 19:56

comments powered by Disqus