राहुल गांधी हैं `एलियन`: सुखबीर बादल

राहुल गांधी हैं `एलियन`: सुखबीर बादल

राहुल गांधी हैं `एलियन`: सुखबीर बादल चंडीगढ़ : पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने बुधवार को कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी को एक `एलियन` (दूसरे ग्रह का वासी) कहा जिसे गांवों की जमीनी हकीकत का पता नहीं है।

गांधी के बयान `गरीबी दिमागी उपज है` की आलोचना करते हुए जूनियर बादल ने कहा कि यह आश्चर्य है कि कभी पंचायत का चुनाव भी नहीं लड़ने वाले नेता देश को चला रहे हैं। जमीनी हकीकत की जानकारी के बगैर वे दिल्ली के वातानुकूलित कमरों से नीतियां बना रहे हैं।

बादल यहां से 60 किलोमीटर दूर फतेहगढ़ साहिब में पंचायतों के नव निर्वाचित सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह के बाद सभा को संबोधित कर रहे थे। कांग्रेस नेतृत्व को घेरते हुए बादल ने कहा कि इंदिरा गांधी ने गरीबी हटाओ का नारा दिया था और अब उनके पोते देश से गरीबों को हटाने पर तुले हैं। (एजेंसी)

First Published: Wednesday, August 7, 2013, 23:39

comments powered by Disqus