रॉयल बेबी की घोषणा करने वाले बदर अजीम फिर जा सकते हैं लंदन

रॉयल बेबी की घोषणा करने वाले बदर अजीम फिर जा सकते हैं लंदन

रॉयल बेबी की घोषणा करने वाले बदर अजीम फिर जा सकते हैं लंदनकोलकाता : ब्रिटेन के राजकुमार जार्ज के जन्म की घोषणा में सहयोग करने वाले शाही परिवार के सेवक बदर अजीम रमजान के खत्म होने के बाद फिर लंदन रवाना हो सकते हैं। उनके चाचा ने गुरुवार को यह भी संकेत दिया कि अजीम का भारत में काम करने का विकल्प भी खुला है।

ब्रिटेन में अध्ययन कर रहे 25 वर्षीय कोलकाता वासी बदर अजीम के चाचा मुहम्मद शमीम ने कहा कि यदि उसे भारत में अच्छे मौके मिलें तो उसे स्वीकार करना चाहिए। यदि वह वापस लौटे तो अच्छा होगा लेकिन यह उस पर है। शमीम ने उस सवाल को टाल दिया जिसमें उनसे पूछा गया था कि क्या उनका भतीजा दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में नौकरी की तलाश कर रहा है।

शमीम ने कहा कि बदर का वीजा खत्म हो गया है और वह चार दिनों से शहर में है। वह लंदन में पढ़ाई और नौकरी भी कर रहा था। सेवा प्रबंधन में डिग्रीधारी अजीम ने बकिंघम पैलेस के बाहर राजकुमार के जन्म की आधिकारिक घोषणा में मदद की थी। उसके वेल्डर पिता मोहम्मद रहीम (52 वर्ष) और माता मुमताज बेगम (41 वर्ष) अभी भी कोलकाता की झुग्गी बस्ती बेनियापुकुर में रहते हैं, जहां अजीम का बचपन बीता था।

परिवार के करीबी दोस्त मुहम्मद रब्बानी ने कहा कि अजीम रमजान के बाद लंदन चला जाएगा और यहां नहीं रुकेगा। जब वह ब्रिटेन के शाही परिवार के लिए काम कर सकता है तो वह भारत में क्यों रुकेगा। (एजेंसी)

First Published: Friday, August 2, 2013, 10:11

comments powered by Disqus