रोहिणी में छात्रा की लाश मिली, हत्या की आशंका

रोहिणी में छात्रा की लाश मिली, हत्या की आशंका

ज़ी मीडिया ब्यूरो
नई दिल्ली : रोहिणी में एक छात्रा की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। यह छात्रा मंगोलपुरी की रहने वाली है। परिवार वालों ने लड़की की हत्या का शक जताया है और आरोप एक युवक पर लगाया है। उसकी लाश रोहिणी के सेक्टर-3 स्थित एक फ्लैट में से बरामद किया गया है। पुलिस का कहना है कि यह आत्महत्या का मामला हो सकता है। छात्रा मंगोलपुरी स्थित अपने घर से गुरुवार सुबह अपने स्कूल के लिए निकली थी। पुलिस ने मकान मालिक आरिफ को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस का कहना है कि छात्रा और आरिफ के बीच संबंध थे।

मंगोलपुरी में रहने वाली छात्रा के परिजनों ने पुलिस से कल शाम साढ़े छह बजे लड़की के लापता होने की शिकायत की थी। इसके तत्काल बाद अपहरण का एक मामला दर्ज किया गया। तलाश किए जाने पर पुलिस ने आरिफ के कमरे से किशोरी का शव बरामद किया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि ‘छात्रा के गले में रस्सी का फंदा था और उसकी नाक से खून बह रहा था। शुरुआती तौर पर देखने पर यह आत्महत्या का मामला लगता है लेकिन मौत का सही कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट की प्रतीक्षा की जा रही है।’

कमरे में जब लड़की की लाश मिली तो वह स्कूल यूनिफॉर्म में ही थी। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि लड़की इस फ्लैट में कैसे पहुंची। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने यह भी बताया है कि आरिफ ने ही लड़की की आत्महत्या की जानकारी फोन पर दी। मंगोलपुरी के स्थानीय निवासियों ने पुलिस पर मामला दर्ज करने में विलंब करने का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया, लेकिन पुलिस ने इस आरोप से इंकार किया है।

First Published: Friday, April 26, 2013, 13:11

comments powered by Disqus