Last Updated: Saturday, January 21, 2012, 13:22
बेंगलुरु : प्रशासनिक प्रणाली में केवल लोकपाल जैसे नए निकाय खड़े करने से भ्रष्टाचार जैसी समस्या हल नहीं होने वाली। आईटी कंपनी विप्रो के चेयरमैन अजीम प्रेमजी का ऐसा मानना है।
प्रेमजी ने शनिवार को यहां छात्रों के साथ परिचर्चा में कहा, ‘सिर्फ लोकपाल जैसे निकायों को जोड़ते रहने से भ्रष्टाचार हल होने वाला नहीं है। देश में लोकपाल जैसी कई संस्थान हैं, जरूरत है कि उनसे काम लिया जाए।’ उन्होंने इस बात पर हैरानी जताई कि सूचना के अधिकार (आरटीआई) जैसे मजबूत कानून का इस्तेमाल समाज द्वारा लगातार नहीं किया जाता।
प्रेमजी ने कहा कि लोगों को किसी भी खामी या किसी व्यक्ति के गलत कार्य पर सवाल पूछने में परहेज नहीं करना चाहिए। प्रेमजी ने कहा कि देश को अधिक प्रतिबद्ध सांसदों की जरूरत है।
(एजेंसी)
First Published: Saturday, January 21, 2012, 18:53