Last Updated: Sunday, July 15, 2012, 18:42
रामेश्वरम : श्रीलंका से लगे कच्चातिवु द्वीप के पास श्रीलंकाई नौसेना के कथित हमले में पांच मछुआरे घायल हो गए।
मत्स्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कल 2,778 मछुआरों का एक समूह 697 नावों में सवार होकर मछली पकडने निकला था। घायल मछुआरे इसी समूह में शामिल थे।
अधिकारियों ने कहा कि श्रीलंकाई नौसेनाकर्मी चार गश्ती जहाजों में इलाके में आए, हवा में गोली चलाई और उन्हें घेर लिया। इसके बाद नौसेना कर्मी एक नाव में सवार में हो गए और पांच मछुआरों को छड़ी से पीटा। उन्होंने मछुआरों के जालों को नुकसान पहुंचाया और जाल समुद्र में फेंक दिए।
अधिकारियों ने बताया कि एक दूसरी घटना में 10 नावों में सवार होकर यहां से निकले मछुआरों को बंदूक की नोक पर अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा पार न करने की चेतावनी दी गयी। (एजेंसी)
First Published: Sunday, July 15, 2012, 18:42