सीएम का फैक्स पाकर नवजोत सिंह सिद्धू ने किया आमरण अनशन रद्द

सीएम का फैक्स पाकर नवजोत सिंह सिद्धू ने किया आमरण अनशन रद्द

सीएम का फैक्स पाकर नवजोत सिंह सिद्धू ने किया आमरण अनशन रद्दज़ी मीडिया ब्यूरो
अमृतसर/नई दिल्लीः अमृतसर के सांसद नवजोत सिंह सिद्धू ने आमरण अनशन रद्द कर दिया है, मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल से भरोसा मिलने के बाद अनशन रद्द किया। सिद्धू ने अमृतसर के विकास प्रोजेक्‍टों की अनदेखी किए जाने और नगर सुधार ट्रस्‍ट की राशि दूसरे काउंसिल को भेजने के विरोध में अनशन करने का फैसला किया था। परन्तु मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल उन्हें मानने में सफल रहे। बादल ने फैक्स कर सिद्ध को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा। उसके बाद उन्हेंने आमरण अनशन न करने का फैसला किया।

इससे पहले सिद्धू ने अपने पत्र में बता दिया था कि अनशन के विषय में वह न तो अपनी पत्‍नी से और न ही किसी रिश्‍तेदार से कहेंगे। इस पर उनकी पत्‍नी का कहना था कि मैं इसके पक्ष में नहीं हूं, मेरे ख्‍याल से उन्‍हें मुख्‍यमंत्री प्रकाश सिंह बादल से सीधे बात करनी चाहिए। सिद्धू के इस फैसले पर पंजाब भाजपा के अध्‍यक्ष कमल शर्मा ने कहा है कि उन्‍हें अपने इस फैसले पर पुनर्विचार करने को कहा था।

वहीं उप मुख्‍यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने सिद्धू के संसदीय क्षेत्र में चल रही विकास योजनाओं को पूरा करने की समय सीमा निर्धारित कर दी है और अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी कर दिए गए है। इस मामले पर प्रकाश सिंह बादल ने कहा है कि अमृतसर के विकास के लिए 2039 करोड़ रुपए मिल चुके हैं, अदालती कारणों और केंद्र की ओर से क्लियरेंस न मिलने के कारण ही कुछ योजनाएं लटकी हुई हैं। इसके पहले सिद्धू ने सरकार पर आरोप लगाए थे कि सरकार अपने मनपसंद कुछ सांसदों के क्षेत्र में ही विकास कार्य करवा रही है। उनके संसदीय क्षेत्र को नजरअंदाज कर रही है।


First Published: Saturday, September 28, 2013, 11:36

comments powered by Disqus