सेना के रिटायर्ड अधिकारी ने हत्या के बाद पत्नी के किए 100 टुकड़े

सेना के रिटायर्ड अधिकारी ने हत्या के बाद पत्नी के किए 100 टुकड़े

सेना के रिटायर्ड अधिकारी ने हत्या के बाद पत्नी के किए 100 टुकड़े ज़ी मीडिया ब्यूरो
भुवनेश्वर : ओडिशा में सेना के एक सेवानिवृत अधिकारी ने अपनी पत्नी की पहले बेरहमी से हत्या की और फिर उसके शरीर को 100 टुकड़ों में काट डाला। वह पिछले कई दिनों से शव के टुकड़ों को ठिकाने लगा रहा था, लेकिन शुक्रवार रात आरोपी शख्स पकड़ा गया। यह सनसनीखेज वारदात करीब 15 दिन पहले हुई, लेकिन इसका पता शुक्रवार रात को चला। सोमनाथ परिदा नामक सेना के इस पूर्व अधिकारी को नयापल्ली में गिरफ्तार किया गया।

पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) नितिनजीत सिंह ने बताया कि सैन्य अधिकारी से यह जानने की कोशिश की जा रही है कि उसने हत्या के इस जघन्य वारदात को कब और क्यों अंजाम दिया। हालांकि परिदा ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। डीसीपी ने बताया कि सोमनाथ की पत्नी उसाश्री के शरीर के अंग घर में एक डिब्बे में मिले। वह बुरी तरह से सड़ चुके थे। यह मामला तब खुला जब सोमनाथ का एक रिश्तेदार उसके घर पहुंचा।

दरअसल सोमनाथ के अमरीका में रह रहे बेटे ने कई बार घर फोन किया, लेकिन किसी ने उठाया नहीं। इसके बाद उसने खोज खबर लेने के लिए एक रिश्तेदार को घर भेजा। यह रिश्तेदार जब सोमनाथ के घर पहुंचा तो उसे वहां के हालात कुछ अजीब से लगे। परिदा उसे देखकर घबरा गया। उसने जब उसाश्री के बारे में पूछा तो सोमनाथ बहाने बनाने लगा। हालांकि रिश्तेदार ने घर में आ रही दुर्गंध की शिकायत की। तभी उसकी नजर एक डिब्बे पर पड़ी। उसमें शरीर के सड़े गले अंग पड़े थे। उसने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। जिसके बाद मामला खुला।

First Published: Saturday, June 22, 2013, 13:50

comments powered by Disqus