Last Updated: Saturday, November 24, 2012, 09:01
जींद (हरियाणा) : हत्या के एक मामले में दोषी करार दिए गए एक व्यक्ति ने अदालत परिसर में जहर खा लिया जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने बताया कि रण सिंह नाम के व्यक्ति को कल एक स्थानीय अदालत ने 2011 में हुई हत्या के एक मामले में दोषी ठहराया था। सिंह के साथ उसके दो भाई भी इस मामले में दोषी ठहराए गए थे।
फैसला सुनाए जाने के बाद अदालत परिसर में जब सिंह की हालत बिगड़ने लगी तब उसने जहर खाने की बात को स्वीकर किया, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां के डॉक्टरों ने उसे रोहतक स्थित पीजीआईएमएस रेफर कर दिया, जहां आज उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने सिंह की मौत को लेकर, आत्महत्या का मामला दर्ज कर लिया है। (एजेंसी)
First Published: Saturday, November 24, 2012, 09:01