Last Updated: Tuesday, October 2, 2012, 15:47
लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अब अपने सरकारी आवास पर हर महीने के पहले बुधवार को जनता दरबार लगाएंगे। समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने मंगलवार को संवाददाताओं को बताया कि मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पांच कालिदास मार्ग पर आयोजित होने वाला जनता दर्शन कार्यक्रम हर माह के पहले बुधवार को आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि इस क्रम में कल (तीन अक्टूबर) मुख्यमंत्री के आवास पर जनता दर्शन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि विधानसभा सत्र, महत्वपूर्ण बैठकों व कार्यक्रमों के कारण जनता दर्शन का कार्यक्रम कई बार रद्द किया गया।
शुरुआत में अखिलेश महीने में चार बार यानी सप्ताह में एक बार जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनते थे। सूत्रों के मुताबिक विभिन्न कार्यक्रमों और बैठकों में मुख्यमंत्री की व्यस्तता के कारण जनता दरबार को महीने में एक दिन कर दिया गया है। (एजेंसी)
First Published: Tuesday, October 2, 2012, 15:47