3D फिल्म `प्लेन्स` के लिए आवाज देंगी प्रियंका

3D फिल्म `प्लेन्स` के लिए आवाज देंगी प्रियंका

3D फिल्म `प्लेन्स` के लिए आवाज देंगी प्रियंकामुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड निर्देशक क्ले हाल की एक्शन से भरपूर 3डी एनीमेशन फिल्म `प्लेन्स` के लिए आवाज देंगी। प्रियंका ने इसके लिए डिजनी से समझौता किया है। वह हॉलीवुड अभिनेता डेन कुक के साथ आवाज देंगी। कुक इस फिल्म के मुख्य चरित्र `डस्टी क्रोफोपर` के लिए आवाज दे रहे हैं।

फिल्म निर्माण से जुड़े सूत्रों ने बताया, प्रियंका फिल्म में ईशानी नामक चरित्र के लिए आवाज देंगी। फिल्म निर्माता एक ऐसी भारतीय आवाज की खोज में थे, जो एशियाई चरित्र के साथ न्याय कर सके। प्रियंका जल्द ही इस चरित्र के लिए अपनी आवाज रिकॉर्ड करवाएंगी।

सूत्र ने कहा, प्रियंका पहले फिल्म के अंग्रेजी संस्करण के लिए आवाज रिकॉर्ड करवाएंगी। यह बाद में तय किया जाएगा कि वह फिल्म के हिन्दी संस्करण में भी आवाज देंगी या नहीं।" यह फिल्म भारत में 26 जुलाई को प्रदर्शित होगी। (एजेंसी)

First Published: Wednesday, March 13, 2013, 21:11

comments powered by Disqus