NRI से शादी करेंगी असिन, अमेरिका में बसने का इरादा

NRI से शादी करेंगी असिन, अमेरिका में बसने का इरादा

NRI से शादी करेंगी असिन, अमेरिका में बसने का इरादा ज़ी न्‍यूज ब्‍यूरो

मुंबई : बॉलीवुड फिल्‍मों की नामचीन अभिनेत्री असिन जल्‍द ही एक अप्रवासी भारतीय (एनआरआई) से शादी रचाएंगी। कहा जा रहा है कि इस शादी को लेकर योजना पूरी तरह बना ली गई है।

दक्षिण भारतीय फिल्‍मों में सफलता हासिल करने के बाद असिन ने बॉलीवुड का रुख किया था। जहां उन्‍हें कुछ फिल्‍मों में शानदार सफलता मिली। असिन जल्‍द शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, असिन अभी किसी नई फिल्‍म को साइन नहीं कर रही हैं। ऐसा वह शादी को लेकर ही करने का फैसला किया है। शादी के बाद वह भारत को छोड़ देंगी और अमेरिका जाकर बस जाएंगी।

फिल्‍म गजनी से बॉलीवुड में आने के बाद असिन ने कई बड़ी हिंदी फिल्‍मों में काम किया। बताया जा रहा है कि सिन पिछले काफी समय से अमेरिकी में ही ब्‍वॉयफ्रेंड के साथ डेटिंग कर रही थीं। वह अब उससे शादी करने जा रही हैं। जाहिर है शादी के बाद वह अमेरिका में जा बसेंगी। हो सकता है कि असिन के चाहने वालों को इस खबर से थोड़ी निराशा जरूर हुई होगी। असिन ने बॉलीवुड में कई सफल फिल्‍मों में काम किया है। जिसमें गजनी, रेडी, हाउसफुल-2, खिलाड़ी 786, बोल बच्‍चन आदि शामिल हैं।

First Published: Saturday, March 9, 2013, 11:52

comments powered by Disqus