अब गायिका भी बन गई अदाकारा प्रियंका चोपड़ा

अब गायिका भी बन गई अदाकारा प्रियंका चोपड़ा

अब गायिका भी बन गई अदाकारा प्रियंका चोपड़ाज़ी न्यूज ब्यूरो

मुंबई: पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अब गायिका बन गई हैं। पिछले साल से ही प्रियंका अपने गाने को फाइनल टच देने में लगी हुई हैं। यह गाना `इन माई सिटी `के लिए गाया, जो जल्द ही लॉन्च होने वाला है।
प्रियंका इन दिनों फिल्म बर्फी के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस फिल्म में अभिनेता रणबीर कपूर और इलियाना डी `क्रूज़ भी है। लेकिन वह अपने एलबल के लिए भी समय निकालने की कोशिश करती हैं।

अपने गाने के बारे में डीएनए से बात करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने कहा, मैं नहीं चाहती कि मेरा गाना खास क्षेत्र तक सिमटा रहे, बल्कि मेरा गाना शकीरा के संगीत की तरह विश्व भर में सुना जाए। उन्होंने कहा, यह गाना वास्तविकता से जुड़ा हुआ है लेकिन इसमें ग्लोबल फ्लेवर है।

First Published: Monday, September 10, 2012, 12:42

comments powered by Disqus