अमिताभ ने `बांबे टॉकीज` में खुद का किरदार निभाया!

अमिताभ ने `बांबे टॉकीज` में खुद का किरदार निभाया!

अमिताभ ने `बांबे टॉकीज` में खुद का किरदार निभाया!मुंबई : खबर है कि बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन ने अनुराग की `बांबे टॉकीज` में खुद का किरदार निभाया है। बांबे टॉकीज चार कहानियों का गुलदस्ता है। इसे चार निर्देशकों अनुराग कश्यप, करण जौहर, जोया अख्तर और दिबाकर बनर्जी ने निर्देशित किया है। फिल्म को भारतीय सिनेमा के 100 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में बनाया गया है। यह तीन मई को रिलीज होगी।

70 वर्षीय महानायक ने कश्यप की फिल्म में एक छोटी भूमिका की है। इसमें वह अपने गृह नगर इलाहाबाद (उत्तर प्रदेश) से आए अपने एक बेहद उत्साही प्रशंसक से मिलते हैं। एक बयान में कहा गया है कि कश्यप के हिस्से वाली कहानी में अमिताभ को समर्पित एक गाना भी है। इसे अमिताभ के जुहू स्थित उनके निवास `प्रतीक्षा` के बाहर रविवार को रिलीज किया जाएगा।

एक सूत्र ने बताया कि बच्चन ने फिल्म में एक छोटी सी भूमिका निभाई है। उन्हें हैरान करने के लिए आगे एक चीज है। 60 कलाकारों का एक दल अमिताभ के वेशभूषा और मुखौटे में उनके घर के सामने गाने को रिलीज करेगा। वैसे भी अमिताभ की एक झलक पाने के लिए उनके घर के सामने हर रविवार की शाम प्रशंसकों का जमावड़ा लगता है। (एजेंसी)

First Published: Friday, April 12, 2013, 21:51

comments powered by Disqus