काका ने किया था पार्टनर अनिता आडवाणी का यौन शोषण!

काका ने किया था पार्टनर अनिता आडवाणी का यौन शोषण!

काका ने किया था पार्टनर अनिता आडवाणी का यौन शोषण!ज़ी न्‍यूज ब्‍यूरो

मुंबई : मरहूम अभिनेता एवं बॉलीवुड के पूर्व सुपरस्‍टार राजेश खन्ना के साथ 10 साल से रहने का दावा करने वाली लिव इन पार्टनर अनिता आडवाणी ने अब एक और सनसनीखेज खुलासा किया है। अनिता ने अब कहा है कि जब वह 14 साल की थी, तब राजेश खन्ना ने एक दिन उसे अचानक बांहों में भर लिया और उसका चुंबन ले लिया। इसके बाद राजेश खन्ना ने उसका यौन शोषण किया।

एक रिपोर्ट में अनिता के हवाले से जिक्र किया गया है कि वक्त वह न तो मानसिक रूप से और न ही शारीरिक रूप से इसके लिए तैयार थी। कथित तौर पर अनिता के राजेश खन्‍ना के साथ 33 साल संबंध रहे। अनिता ने यह भी दावा किया है कि उसके पास कुछ वीडियो हैं, जिसमें राजेश खन्‍ना के साथ उसके कुछ अंतरंग क्षण कैद हैं। बांद्रा में आर्शीवाद नामक बंगले के रेनोवेशन पर हुए खर्च के बिल भी अनिता ने अपने पास होने का दावा किया है।

गौर हो कि बीते दिनों अनिता ने अक्षय कुमार,डिंपल कपाडिया,टि्वंकल खन्ना और रिंकी खन्ना के खिलाफ घरेलू हिंसा का केस दर्ज करवाया था। अनिता का कहना है कि राजेश खन्ना के साथ उसके 33 साल पुराने संबंध हैं। अनिता के मुताबिक राजेश खन्ना के साथ संबंधों के बारे में किसी को जानकारी नहीं थी।

राजेश खन्ना ने अनिता से इस रिश्ते के बारे में किसी को कुछ भी बताने से मना किया था। काका का कहना था कि इस रिश्ते के उजागर होने से उनकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंच सकती है। अनिता राजेश खन्ना के प्यार में पागल थी, इसलिए वह राजी हो गई। बाद में वह आगे की पढ़ाई के लिए जयपुर आ गई। उसने जयपुर आकर पुरानी बातों को भूलने की कोशिश की लेकिन वह नाकाम रही। जब वह दोबारा मुंबई लौटी तो फिर राजेश खन्ना से टकरा गई। अनिता ने राजेश खन्ना से पूछा कि आपने मेरा शोषण क्यों किया था? इस पर राजेश खन्ना ने कहा कि पुरानी बातों को भूल जाओ और रिलेशनशिप में जुड़ जाओ।

साल 2000 में दोनों ने एक पार्टी में एक-दूसरे का चुंबन लिया था। राजेश खन्ना ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक करने की बात कही। इसके बाद अनिता राजेश खन्ना से चिपक गई। वह शादी के रिश्तों को ठुकराती रही। दोनों एक साथ रहने लगे। इस दौरान राजेश खन्ना ने अनिता से यह भी कहा था कि डिंपल से उनका तलाक संभव नहीं है।

अनिता आडवाणी की मानें तो वह राजस्थान की राजधानी जयपुर की रहने वाली है। कई साल पहले वह मुंबई शिफ्ट हो गई थी। जब वह 14 साल की थी तब उसकी काका यानी राजेश खन्ना से पहली बार मुलाकात हुई थी।

First Published: Monday, November 26, 2012, 14:13

comments powered by Disqus