केटी पेरी को फिर से हासिल करेंगे टॉम क्रूज!

केटी पेरी को फिर से हासिल करेंगे टॉम क्रूज!

लंदन : हॉलीवुड अभिनेता टाम क्रूज अपनी पूर्व पत्नी केटी होम्स को फिर से पाने के लिए साइंटलॉजी से अपने संबंध समाप्त करने को तैयार हैं। हालांकि कुछ माह पहले उन दोनों का तलाक निश्चित हो चुका है। साइंटलॉजी धर्म पर आधारित एक विशेष पंथ है, जो धर्म पर बहुत अधिक विश्वास करता है।

डेली मिरर की खबर के अनुसार, एक साल पहले दोनों का विवाह टूट गया और 50 वर्षीय अभिनेता के साइंटलॉजी के प्रति अधिक झुकाव को इसका कारण माना गया क्योंकि 33 वर्षीय होम्स को डर था कि उनकी छह वर्षीय पुत्री सूरी भी इस धर्म के चक्कर में फंस जाएगी।

अब उसने अपने जीवन की सबसे कीमती चीज खो दी है। अब लगता है कि साइंटलॉजी से संबंध होने के कारण एक नहीं बल्कि दो विवाह टूट रहे हैं।

सूत्रों ने बताया, ‘टाम के लिए यह एक भयानक बात है। जब केटी ने उसे तलाक के कागज भेजे थे, तक वह अपने आप को जीता हुआ मान रहा था, लेकिन केटी को खोने के बाद अपने आप को हारा हुआ मान रहा है। ’

क्रूज 1990 में सांइटलॉजी का अनुयायी बना था, जब उसने पहली बार 56 वर्षीय मिमी रोजर्स से विवाह किया था। इसके बाद 45 वर्षीय निकोल किडमैन से उसका विवाह टूट गया। उसने इसके लिए धर्म को दोषी माना था। (एजेंसी)

First Published: Monday, October 15, 2012, 12:52

comments powered by Disqus