Last Updated: Tuesday, June 11, 2013, 08:18
ज़ी मीडिया ब्यूरोमुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के पिता अशोक चोपड़ा का निधन हो गया है। मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में इलाज चल रहा था। वे कैंसर से पीड़ित थे। भारतीय सेना में फीजीशियन रहे डॉ चोपड़ा लंबे समय से बीमार थे। इस साल के शुरू में वह टीओआईएफए (टोइफा) अवार्ड्स के लिए प्रियंका के साथ वेंकूवर गए थे।
बॉलीवुड में देसी गर्ल के नाम से मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपडा के पिता अशोक चोपडा गंभीर रूप से बीमार थे। कुछ साल पहले उन्हें कैंसर ने अपनी चपेट में लिया था। अपने पिता की हालत को लेकर प्रियंका काफी चिंतित रहा करती थीं। प्रियंका पिता की बीमारी के चलते मुक्केबाज मेरीकॉम के जीवन पर बन रही उमंग कुमार की फिल्म के लिए रिहर्सल रोक दिया है।
गौरतलब है कि प्रियंका के पिता की 2005 में भी तबीयत खराब हुई थी। उस समय वह रोहन सिप्पी की फिल्म `ब्लफमास्टर` की शूटिंग कर रही थीं। उस समय भी प्रियंका ने अपने दुख को जाहिर नहीं होने दिया था।
First Published: Monday, June 10, 2013, 13:38