कोलावेरी-डी में आखिर क्या है खास ? - Zee News हिंदी

कोलावेरी-डी में आखिर क्या है खास ?

नई दिल्ली : एक दर्द भरा नगमा लोगों खासकर युवाओं को इतना प्रभावित करेगा, इसकी कल्पना खुद इसे बनाने वाले ने भी नहीं की थी। गीत की धुन और बोल लोगों में जोश और खुशी का संचार कर रही है।

 

‘कोलावेरी डी’ को बनाने के बाद 16 नवंबर को आधिकारिक रूप से इसे इंटरनेट पर डाल दिया गया। अभी तक कुलमिलाकर इसे डेढ़ करोड़ लोगों ने देखा, सुना और साझा किया। तमिल फिल्म का गाना होने के बावजूद कोलावेरी को पूरे भारत में हाथों-हाथ लिया गया है। इसके सरल शब्दों और अंग्रेजी में दिए गए शीर्षक ने तमिल न समझने वालों को भी इस गाने के बोल गुनगुनाने में सहायता की है।

 

इस गाने के गीतकार और गायक धनुष बताते हैं कि हालांकि उन्होंने इस गाने में कई बार फ्लॉप सांग का उल्लेख किया है लेकिन उन्हें पता था कि यह गाना जबरदस्त हिट होगा। धनुष बताते हैं कि इस गाने को लिखते समय वे बेहद खुश थे क्योंकि उसी दिन उनके बेटे ने चलना सीखा था।

 

बतौर गीतकार धनुष इस गाने की सफलता का कारण अपना सकारात्मकता बताते हैं। उनका कहना है कि अगर पॉजिटीविटी से कुछ काम किया जाए तो सफलता हर हाल में मिलेगी। धनुष इसका श्रेय अपने सांउड इंजीनियर शिवा और सारी टीम को भी देते हैं। वहीं एस गीत से जुड़ी श्रुति हसन, सौन्दर्या और धनुष ने लोगों को धन्यवाद देते हुए कहा कि हम सभी के आभारी हैं।

First Published: Friday, December 2, 2011, 12:20

comments powered by Disqus