घबराहट महसूस कर रही हैं प्रियंका चोपड़ा

घबराहट महसूस कर रही हैं प्रियंका चोपड़ा

घबराहट महसूस कर रही हैं प्रियंका चोपड़ा
मुंबई : बॉलीवुड में एक दशक से अधिक वक्त गुजार चुकी प्रियंका चोपड़ा अपने पहले अंतर्राष्ट्रीय संगीत एलबम `इन माय सिटी` के आधिकारिक वीडियो की शूटिंग से पहले खासी घबराई हुई हैं।

प्रियंका ने लास एंजेलिस से अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा कि `इन माय सिटी` के आधिकारिक वीडियो की शूटिंग का पहला दिन! पहली बार काम करने जैसा महसूस कर रही हूं! मुझे याद नहीं कि मैंने आखिरी बार इस तरह की घबराहट और डर कब महसूस किया।

वह वीडियो के लिए कई बार अभ्यास भी कर चुकी हैं। वीडियो में वह अपनी देसी गर्ल की पहचान के अनुसार भारतीय ठुमके भी लगाती नजर आएंगी। उन्होंने लिखा कि आइये दुनिया को दिखाते हैं, ठुमके क्या हैं!! मैं इसे देसी शैली में कर रही हूं।
राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुकी प्रियंका ने अपनी एलबम का पहला गीत सितम्बर में प्रदर्शित किया था। उनकी पूरी एलबम कुछ समय बाद प्रदर्शित हो जाएगी। (एजेंसी)

First Published: Wednesday, October 3, 2012, 14:48

comments powered by Disqus