Last Updated: Monday, August 5, 2013, 18:33

मुंबई : अदाकारा प्रियंका चोपड़ा आगामी दिनों में रिलीज होने वाली फिल्म ‘जंजीर’ के एक खास गाने में दिखेंगी जो मुंबई पुलिस की बहादुरी को सलाम करता है।
फिल्म के निर्माता की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि गीत ‘मुंबई के हीरोज’ पुलिसकर्मियों को समर्पित हैं। फिल्म इस तरह से गुमनाम नायकों को सलाम करती है। अदाकारा गाने में खाकी वर्दी पहने हुए दिखेंगी।
प्रोडक्शन यूनिट के एक करीबी सूत्र ने कहा, ‘पुलिस वर्दी में प्रियंका गजब की लग रही है। इस लुक को लेकर वह काफी उत्साहित थी।’ अपूर्व लखिया की इस फिल्म में प्रियंका के साथ ही रामचरण, प्रकाश राज, माही गिल, अतुल कुलकर्णी और संजय दत्त होंगे। 6 सितंबर को यह रिलीज होगी। (एजेंसी)
First Published: Monday, August 5, 2013, 18:33