Last Updated: Saturday, April 6, 2013, 21:41

वेंकूवर : रणवीर कपूर और प्रियंका चोपड़ा की मुख्य भूमिकाओं वाली फिल्म ‘बर्फी’ ने टाइम्स ऑफ इंडिया फिल्म पुरस्कारों (टोयफा) की तकनीकी श्रेणी में चार पुरस्कार अपने नाम कर लिये।
सुजय घोष की ‘कहानी’ तीन पुरस्कारों के साथ दूसरे नंबर पर रही।
बर्फी के लिये प्रीतम को सर्वश्रेष्ठ पाश्र्व संगीत का पुरस्कार मिला। इसे सर्वश्रेष्ठ कला निर्देशन, सर्वश्रेष्ठ परिधान और सर्वश्रेष्ठ सिनमैटोग्राफी के भी पुरस्कार मिले।
फिल्म अग्निपथ के आइटम गीत ‘चिकनी चमेली’ को सर्वश्रेष्ठ नृत्य निर्देशन का पुरस्कार मिला।
निर्देशक अनुराग कश्यप, अखिलेश जायसवाल, जिशान कादरी और सचिन लाडिया को संयुक्त तौर पर सर्वश्रेष्ठ संवाद का पुस्कार मिला। (एजेंसी)
First Published: Saturday, April 6, 2013, 21:41